Breaking News

नौतपा 2026 तापमान के साथ साथ पानी भी गिरने की संभावना।

25 मई से 2 जून तक नौतपा, लेकिन तापमान बढ़ने के बजाए लगातार गिर रहा, 1 जून से बारिश की उम्मीद ।

जैसा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है

सबसे भीषण गर्मी के दिन माने जाने वाले नौतपा की शुरुआत 25 मई से होने वाली है। यह 2 जून तक चलेगा।

लेकिन इस बार नौतपा नहीं तपेगा। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जो आगे भी जारी रहने का अनुमान है।

वहीं 1 जून से शहर में बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है। इससे नौतपा में लोगों को तीखी गर्मी से नहीं जूझना पड़ेगा, बल्कि इसके ठीक उलट इन दिनों में थोड़ी ठंडक मिलेगी।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा, जो सामान्य लेकिन परसों की अपेक्षा 0.7 डिग्री कम था।

वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.7 डिग्री कम था।

इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 21 किमी प्रति घंटे तक पहुंची। आज भी मौसम कल की ही तरह रहने की संभावना है।

3 दिनों में 4 डिग्री कम हुआ तापमान

पिठले तीन दिनों से तापमान में लगातार कमी आ रही है। पिछले दिनों से तुलना करें तो तीन दिन पूर्व शहर का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री तक पहुंचा था।

वहीं कल यह 40.4 डिग्री रहा, यानी 3 दिनों में ही तापमान में 4 डिग्री की कमी आ चुकी है। इससे तेज गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है। हालांकि दिन में धूप अब भी सता रही है।

जून के पहले सप्ताह में ही तापमान 37 डिग्री तक जाने की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 31 मई से शहर के आसमान पर बादलों का जमाव और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

यह सिलसिला जून की शुरुआत से और तेज हो सकता है। इसके कारण जून के पहले सप्ताह में दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री तक जा सकता है।

इससे शहर को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। अच्छी बारिश होने पर जल संकट से निजात मिलने की भी उम्मीद है

About adminraj

Check Also

मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आग प्रचंड गर्मी का कहर 47 डिग्री के करीब पहुँचा दिन का तापमान

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह राजधानी भोपाल में भी भीषण गर्मी का दौर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us