Breaking News

पुलिस अधिकारियों की पत्नियों ने मनाया उत्सव

इंदौर सबसे ज्यादा व्यस्थ और दिन रात डियूटी में जुटे रहने वाले पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्सव मनाया । दरअसल पुलिस अफिसर वैलफेयर क्लब विगत 12 वर्षों से जरुरतमंदों की मदद करता आ रहा है। उन्हीं से जुड़ी पुलिस अधिकारियों की पत्नीयों ने उत्सव का आयोजन किया । जिसमे लाल ओर हरे रंग की थीम पर महिलाए ने लिबास पहने थे। इस दौरान महिलाओं सोलाह श्रगार किया, वही गाने भी गाए ओर डांस भी किया। इस दौरान तंबोला का भी आयोजन हुआ। आयोजन में शामिल ज्यादातर महिलाओं के पतियों को 15 अगस्त को मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित भी किया गया है। पुलिस आफिसर वेलफेयर क्लब के द्वारा आयोजित हुए इस उत्सव में चैरिटी के लिए सभी महिलाओं ने योगदान भी किया। जिसे जरुरतमंदों की मदद के लिए व्यय किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष सुनंदा यादव ने सभी को बधाई दी, आयोजन को होस्ट सुधा कुशवाह ने किया , वही इस मौके पर थाना प्रभारी ज्योति शर्मा , नमीता द्विवेदी और निशा अहीर शामिल हुई।

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us