Breaking News

OMG 2 की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार बाबा महाकाल के किये दर्शन।

OMG 2 की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार । अपनी फिल्म omg 2 की शूटिंग के लिए आए हैं। मंदिर पहुंचने के पहले ही उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह उन्हें लेने महाकाल धर्मशाला पहुंच गए थे। अक्षय कुमार को वे खुद अपने साथ मंदिर के अंदर ले गए व बाबा महाकाल के दर्शन कराए।

उधर कलेक्टर आशीष सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि शूटिंग के दौरान मंदिर की सभी जरूरी व्यवस्थाएं चालू है। दर्शन भी नहीं रोके गए हैं तथा आरती, पूजन का सिलसिला भी जारी है। शूटिंग परिसर में होगी। अक्षय कुमार आज शाम तक यहीं रहेंगे। फिल्म की पूरी यूनिट उज्जैन में है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय।’ अक्षय कुमार और ओ माय गॉड 2 की शूटिंग को देखने के लिए महाकाल मंदिर परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।

About mp01admin

Check Also

क्या होगा नव निहालों का पैसे देकर खरीद रहे हैं जहर, इंदौर के शिशुकुंज स्कूल के केंटीन में मिलेएक्सपायरी डेट के नमकीन और मसाले

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर पहुंचीखाद्य सुरक्षा की टीम ने की जांच,लिए कई सैंपल …

Contact Us