Breaking News

प्रदेश में विद्यार्थियों को अब “मोदी कॉपी” के रूप में मिला नया शिक्षा मित्र।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में मध्यप्रदेश में मोदी मित्र के रूप में एक अनूठी मिसाल देखने को मिली ।सार्थक योगदान और नवाचार के प्रयोग में जुटी भाजपा, अब “मोदी कॉपी” के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा मित्र बनेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस पर प्रदेश के विद्यार्थियों को 71 हजार “मोदी कॉपी” का वितरण किया जाएगा। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक सादे समारोह में “मोदी कॉपी” का विमोचन किया। भाजपा के इस नवाचार के सूत्रधार हैं भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं इंदौर के पार्षद दीपक जैन “टीनू”।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभावान बच्चों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रेरक संदर्भ और प्रेरणादायी जीवन चरित्र हमेशा से प्रोत्साहन का प्रतीक रहे हैं। “मोदी कॉपी” बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकता की पूर्ति में सहयोग करेगी और इसके माध्यम से उन्हें जीवन प्रबंधन और प्रोत्साहन के सूत्र भी प्राप्त होंगे। इस अवसर पर महामंत्री भगवानदास सबनानी जी , प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर जी , नरेंद्र पटेल जी,  विवेक तिवारी जी , आशीष अग्रवाल जी , राघवेंद्र शर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“मोदी कॉपी” अभियान के सूत्रधार दीपक जैन “टीनू” ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जीवन से जुड़े हुए संस्मरण एवं विद्यार्थियों के लिए उनके द्वारा दिए गए संदेशों का समावेश किया गया है। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए दिए गए उपयोगी सुझाव और प्रोत्साहन के प्रमुख बिंदु इस “मोदी कॉपी” में विशेष रूप से सम्मिलित किए गए हैं। “मोदी कॉपी” में दिए गए प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचार विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक हैं। इस “मोदी कॉपी” का वितरण जरूरतमंद विद्यार्थियों को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के युवा नेता दीपक जैन (टीनू) द्वारा पूर्व में, इंदौर में वार्ड क्रमांक 6 में जरूरतमंद परिवारों को “मोदी छत” उपलब्ध करवाई गई थी। इस अभियान के तहत ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया, जिनके घरों की छत बहुत जर्जर या कच्ची थी। इन परिवारों को हर मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे जरूरतमंद परिवारों को पिछले वर्ष प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में लोहे की चद्दर वाली “मोदी छत” उपलब्ध करवाई गई थी। इंदौर के वार्ड क्रमांक-6 में कई परिवारों को इस नवाचार का लाभ मिल चुका है।

प्रतिभाओं ने कहा प्रोत्साहित करेगी “मोदी कॉपी”
“मोदी कॉपी” के विमोचन के अवसर पर भोपाल की संस्था आरोह के अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का यह समूह भाजपा के इस नवाचार से काफी प्रसन्न नजर आया। सभी का मानना है कि “मोदी कॉपी” प्रेरणादायक कहानियों के साथ पढ़ाई में मददगार होगी।

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us