Breaking News

कोरोना से मचा हाहाकार सिर्फ एक दिन मे (04.04.2021).को 1 लाख पार मुम्बई से पलायन करते लोग, इंदौर आ रहे है हजारो यात्री रोज।

दिल्‍ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के 1,03,558 नए मामले दर्ज किए गए, जिसने देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों को 1,25,89,067 पर पहुंचा दिया है। जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,16,82,136 हो गई है।

सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के सप्ताहों में काफी वृद्ध‍ि देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 478 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,65,101 हो गई। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 7,41,830 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 52,847 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

714 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 222, पंजाब के 51, छत्तीसगढ के 36, केरल के 10, कर्नाटक के 15 और तमिलनाडु के 14, दिल्‍ली के 21, हरियाणा के 7, मध्‍य प्रदेश के 11 और यूपी के 4 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 165101 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 55878, पंजाब से 7083, छत्तीसगढ़ से 4319, केरल से 4668, कर्नाटक से 12625, तमिलनाडु से 12778, दिल्ली से 11081, पश्चिम बंगाल से 10344, उत्तर प्रदेश से 8881, और आंध्र प्रदेश से 7239 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,90,19,657 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,93,749 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 16,38,464 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 7,91,05,163 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

About adminraj

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us