Breaking News

इंदौर जिला अभिभाषक संघ युवा अधिवक्ताओं की आवाज बने अजय बैंडवाल

इंदौर जिला अभिभाषक संघ के आगामी चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी अजय बैंडवाल आज उन अधिवक्ताओं के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद नाम के रूप में उभर रहे हैं,

जिन्होंने जीवन की कठिन परिस्थितियों को चुनौती देकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

अजय बैंडवाल ने यह भी संकल्प लिया है कि यदि किसी भी अधिवक्ता को कानूनी, प्रशासनिक अथवा व्यक्तिगत स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े, तो वे हर समय उसके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कई बार अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

https://www.instagram.com/reel/DZmSw81J3DP/?igsh=MWJ5OWtmcmtnZjB5ZQ==

अनेक मामलों में अधिवक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। ऐसे प्रत्येक मामले में वे अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए थाना स्तर से लेकर शासन और प्रशासन के उच्च स्तर तक मजबूती से संघर्ष करेंगे।

मतदाताओं से अपील

इंदौर जिला अभिभाषक संघ के सम्मानित मतदाताओं से अपेक्षा है कि वे एक ऐसे प्रत्याशी को समर्थन दें, जिसने संघर्ष को करीब से देखा है, अधिवक्ताओं की समस्याओं को समझा है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का स्पष्ट संकल्प लिया है।

अजय बैंडवाल का विश्वास है कि मजबूत, सुरक्षित और सम्मानित अधिवक्ता ही मजबूत न्याय व्यवस्था की आधारशिला हैं।

About adminraj

Check Also

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजिंक्य डगांवकर सहित 37 सीनियर एडवोकेट बनने की दौड़ में शामिल ।

इंदौर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय नामित वरिष्ठ अधिवक्ता (डेजिगनेटेड सीनियर एडवोकेट) के रूप में नामांकित …

Contact Us