Breaking News

आम उपभोक्ता को राहत वही उद्योगों, को 40 रुपए लीटर महंगा मिल रहा हे डीजल, पेट्रोल पंपों से नहीं मिलेगा डीजल

नई दिल्ली।

जहां आम आदमी को पेट्रोल डीजल महज 7 से ₹10 महंगा मिल रहा है वही उद्योगों को यह पेट्रोल डीजल ₹40 तक महंगा मिल रहा है

देश में पेट्रोल-डीजल की शॉर्टेज के चलते थोक और खुदरा पेट्रोल-डीजल के मूल्य में अंतर आने से केन्द्र सरकार ने तेल की बिक्री पर नई गाइड लाइन जारी की है,

अब औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थान पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीद सकेंगे। उन्हें अपनी जरूरत का तेल थोक बिक्री केंद्रों से ही लेना होगा।

पेट्रोल पंप और थोक बाजार की कीमतों में बड़ा अंतर आ गया है। दिल्ली में पेट्रोल पंप पर डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

वहीं थोक ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 134.50 रुपए तक है। इस भारी अंतर की वजह से बड़े ग्राहक हाईवे पेट्रोल पंपों से तेल खरीदने लगे थे। इससे देश के कुछ हिस्सों में डीजल की मांग असामान्य रूप से बढ़ गई थी।

About adminraj

Check Also

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजिंक्य डगांवकर सहित 37 सीनियर एडवोकेट बनने की दौड़ में शामिल ।

इंदौर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय नामित वरिष्ठ अधिवक्ता (डेजिगनेटेड सीनियर एडवोकेट) के रूप में नामांकित …

Contact Us