Breaking News

500 से अधिक पानी की मोटरें जब्त, पानी अपव्यय करने वालों के भी चालान बने ।

इंदौर।

नगर निगम की टीमों ने शहर भर में नलों में डायरेक्ट मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान शुरू किया है।

इसके चलते अब तक 500 से अधिक मोटरें जब्त की गई, वहीं पानी का अपव्यय करने वाले 40 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। यह अभियान लगातार जारी है।

शहर के कई क्षेत्रों में पानी नहीं मिलने की शिकायतों के चलते नगर निगम जल यंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जिम्मेदारी देकर अलग-अलग टीमें गठित की गई और टीमें रोज सुबह कई क्षेत्रों में पहुंचकर नलों में डायरेक्ट मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं।

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर 29 मार्च से यह अभियान शुरू किया गया था और इसके तहत अब तक कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। निगम अधिकारियों के

मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों से 500 से अधिक मोटरें जब्त की गईं और उन पर अब जुर्माना कर मोटरें छोड़ी जाएंगी, वहीं दूसरी ओर 40 लोग पानी का अपव्यय करते हुए पकड़े गए।

उनके भी अलग-अलग राशि के चालान कर जुर्माना लगाया गया। करीब 10 हजार रुपए की राशि पानी का अपव्यय करने वालों से वसूली गई।

यह टीम रोज सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में जलप्रदाय के समय पहुंचती है और नलों में डायरेक्ट मोटर लगाने वालों पर कार्रवाई कर जब्त कर ली जाती हैं।

About adminraj

Check Also

पेट्रोल डीजल ₹ 10 रुपए तक हो सकता है महंगा(CRISIL)

Sr. Reporter Raj Yadav 9827017454 रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us