Breaking News

विधानसभा चुनाव प्रचार पर कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों में शनिवार को कुछ और राहत देने का एलान किया।

और अब बात चुनाव से जुड़ी दरअसल अब निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार पर कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों में शनिवार को कुछ और राहत देने का एलान किया। आयोग ने सीमित संख्या में लोगों के साथ पदयात्राओं की अनुमति दे दी। साथ ही उम्मीदवारों और पार्टियों को प्रचार के लिए एक दिन में और चार घंटे का समय मिलेगा। लेकिन चुनाव आयोग ने साफ किया है कि इस दौरान सभी को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य होगा।

चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अब चार घंटों का अतिरिक्त समय

आयोग के मुताबिक, चुनाव प्रचार अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे के बीच किया जा सकता है। इससे पहले सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही प्रचार करने की इजाजत थी। निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते प्रत्यक्ष रैलियों, रोड शो और पदयात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। आयोग समय-समय पर महामारी की स्थिति की समीक्षा कर रहा है और कुछ छूट दे रहा है। चुनाव आयोग ने देश में विशेष रूप से मतदान वाले राज्यों में शनिवार को कोविड की स्थिति की समीक्षा की। जिसके बाद चुनाव प्रचार को लेकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चार घंटे की अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया गया।

About mp01admin

Check Also

GST Update: 40 % का नया बम। 22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें, अब दो स्लैब 5% और 18% और एक 3rd स्लैब 40 % स्पेशल ।

क्या सस्ता क्या महंगा गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods and Services Tax) यानी जीएसटी एक …

Contact Us