Breaking News

इंदौर में जारी रहेगा लॉक डाउन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने स्पष्ट किया उल्लंघन करने पर होगी सख़्त कार्यवाही ।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने बताया है कि इंदौर में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में रखी गई सख़्ती निरंतर जारी रखी जाएगी। कोई भी निजी संस्थान दुकान पब बार शराब दुकान परिवहन निजी कार्यालय आदि को अभी खोलने की अनुमति नहीं रहेगीकलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी धर्मों के धर्मस्थल केंद्र सरकार के निर्देशों के तारतम्य में पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। तथा इनमें बाहरी प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि अवैध रूप से सब्ज़ी और फल बेचने वालों से सतर्क रहें बेचने वालों की जानकारी संबंधित थाने अथवा एस डी एम को दें ताकि उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा सके।।

About mp01admin

Check Also

क्या होगा नव निहालों का पैसे देकर खरीद रहे हैं जहर, इंदौर के शिशुकुंज स्कूल के केंटीन में मिलेएक्सपायरी डेट के नमकीन और मसाले

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर पहुंचीखाद्य सुरक्षा की टीम ने की जांच,लिए कई सैंपल …

Contact Us