Breaking News

बिना अनुमति जुलुस निकालने पर विवाद, उपद्रव की शक्ल लेती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज ।

धार– एमपी के धार जिले में मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी  के जुलूस के दौरान करीब सवा दस बजे अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  जानकारी के मुताबिक जुलूस जब उटावद दरवाजा क्षेत्र से गुजर रहा था तो उसमें शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस  ने जब लोगों को रोका तो हंगामा हो गया।

मौके पर उपद्रवी हो रही भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। ऐसे में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया। लाठीचार्ज के बाद कई इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि पहले जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी। सोमवार शाम को इसकी सीमित क्षेत्र में निकालने की अनुमति दी गई थी। बहरहाल मौके पर निर्मित हुए हालातों को देखते हुए धार जिला प्रशासन अलर्ट पर है। साथ ही आस पास के जिलों में पुलिस ओर प्रशासन अलर्ट की स्थिति में नजर आ रहा है।

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us