Breaking News

राजबाड़ा की घटना को लेकर मालिनी गौड़ ने दिखाएं कड़े तेवर। कहा कि यह भारत है तालिबानी संस्कृति नहीं, जो भारत माता की जय नहीं बोल सकते उन्हें बाहर निकाला जाए।

इंदौर राजवाड़ा पर 15 अगस्त को हुआ विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अब इसको लेकर इंदौर की भाभी यह ने पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने मोर्चा संभाल लिया है।

दरअसल 15 अगस्त को राजवाड़ा पर बने एक मंच से भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे को लेकर हुई घटना के मामले में पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने कड़े शब्दों में कहा कि यह बड़ी शर्मनाक घटना हुई है। जिस तरह से भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाने वाली बालिका को जलील कर मंच से उतारा गया और उसके साथ अभद्रता की गई वह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने साथ ही कहा कि वहां पर या हुसैन के नारे लगाए यह हिंदुस्तान है तालिबान संस्कृति नहीं है इस पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए। श्रीमती गौड़ ने कहा कि हालांकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा यह आयोजन रखा गया था उस पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। श्रीमती गौड़ ने कहा कि भारत में रह रहे हैं तो भारत माता की जय बोलना पड़ेगा नहीं तो यहां से उन्हें निकाला जाए।

About mp01admin

Check Also

GST Update: 40 % का नया बम। 22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें, अब दो स्लैब 5% और 18% और एक 3rd स्लैब 40 % स्पेशल ।

क्या सस्ता क्या महंगा गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods and Services Tax) यानी जीएसटी एक …

Contact Us