Breaking News

आखिर शिवराज मामा ने मध्य प्रदेश के बेसहारा हुए बच्चों को क्या दी सौगात ?

Cm शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि कोरोना संक्रमण से बेसहारा हुए बच्चो,उनके परिवारों की पूरी चिंता सरकार करेगी। सरकार कोरोना संक्रमण से बेसहारा परिवारों को पेंशन, निशुल्क राशन और बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराएगी। ऐसी सुविधाएं देने वाला MP देश का पहला राज्य बन गया  है।

सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना महामारी में कई परिवारों को तोड़ कर रख दिया है. कई परिवार ऐसे हैं जिनके बुढ़ापे की लाठी के सहारे छिन गए हैं
कुछ परिवार ऐसे हैं जिनमें मासूम बच्चे बच्चों के सिर से अपने पालक अपने पिता अभिभावक का साया उठ गया है

शिवराज ने घोषणा की कि ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता, अभिभावक का साया उठ गया, घर में कोई कमाने वाला नहीं है, ऐसे परिवारों को 5000 प्रति माह पेंशन दी जाएगी ताकि बच्चों को जीवन यापन के लिए परेशान ना होना पड़े ऐसे सभी बच्चों के शिक्षा का निशुल्क प्रबंध किया जाएगा ताकि वह अपनी पढ़ाई लिखाई जारी रख सकें।


पात्रता ना होने के बावजूद भी ऐसे परिवार को फ्री राशन दिया जाएगा ताकि भोजन का इंतजाम हो सके पर अगर इन परिवार में कोई सदस्य ऐसा है या पति नहीं रहे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बहन कोई ऐसी है जो काम धंधा करना चाहे तो उनको सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का ऋण काम धंधे के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि फिर से वह अपना काम धंधा जीवन यापन के लिए प्रारंभ कर सके।ऐसे दुखी परिवारों को हम बेसहारा नहीं छोड़ सकते, उनका सहारा हम हैं प्रदेश की सरकार है।ऐसे बच्चों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, वो प्रदेश के बच्चे हैं, प्रदेश उनकी देखभाल करेगा, प्रदेश उनकी चिंता करेगा।

About mp01admin

Check Also

GST Update: 40 % का नया बम। 22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें, अब दो स्लैब 5% और 18% और एक 3rd स्लैब 40 % स्पेशल ।

क्या सस्ता क्या महंगा गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods and Services Tax) यानी जीएसटी एक …

Contact Us