Breaking News

इंदौर के व्यापारी दो दिन तक कारोबार पूरी तरह बंद रखेंगे, कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए लिया निर्णय।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंदौर के व्यापारियों ने अब दो दिन तक कारोबार पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। किराना के थोक बाजार सियागंज और अहिल्याबाई होलकर थोक सब्जी मंडी (चोइथराम) में यह निर्णय लागू किया गया है। अब तक हर दिन प्रशासन के निर्देश के मुताबिक सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के ये बाजार खुल रहे थे। दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री प्रतिपाल टोंग्या ने घोषणा की है कि 24 और 25 अप्रैल के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद सोमवार से बाजार प्रशासन द्वारा तय समय सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक खुलेगा। इसी तरह थोक सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदरदास माखीजा ने भी 24 व 25 अप्रैल को थोक मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि प्रशासन बीते दिनों से लगातार बाजारों का समय कम करवाने में जुटा हुआ है। सियागंज और सब्जी मंडी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद व्यापारी एसोसिएशनों ने ही दो दिन का लाकडाउन करने का ऐलान किया है।

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us