Breaking News

नहीं थम रहे तीन तलाक के मामले

भोपाल । प्रेम विवाह किया था पति ने पांच माह बाद ही बोला तीन बार तलाक

महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज एक्ट और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित पति ने पांच पहले ही पड़ोस में रहने वाली महिला से निकाह किया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक छोला मंदिर क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि पड़ोस में रहने वाले रेहान से उसने पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। रेहान की मोबाइल फोन की दुकान है। शादी के कुछ दिन बाद से ही रेहान ने मायके से दहेज लेकर आने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। वह उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगा था। बुधवार रात को भी दहेज के मुद्दे पर रेहान ने पत्नी के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी।

शोर शराबा सुनकर महिला की मां, दामाद-बेटी को समझाने पहुंची। सास की समझाइश को दरकिनार करते हुए रेहान ने बीवी से तीन बार तलाक बोलते हुए घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने गुरुवार को घटना के बारे में थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार रात रेहान के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us