Breaking News

MP में इस बार और झुलसाएगी गर्मी भोपाल, इंदौर, सागर, जबलपुर, उज्जैन में 6-7 अप्रैल को लू चल सकती है।

भोपाल । मध्यप्रदेश में तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने दो दिन बाद प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राजधानी का तापमान भी 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान बताया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि 6-7 अप्रैल से भोपाल, इंदौर, सागर, जबलपुर, उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में लू चल सकती है। साहा ने बताया कि अभी दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवा चल रही है। कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवा का पैटर्न आ जाएगा। इससे राजस्थान और गुजरात की तरफ से गर्म हवा आएगी। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। साहा ने बताया कि भोपाल का तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि दो दिन ही तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। इसके बाद फिर तापमान में उतार चढ़ाव वाला ट्रेंड आ जाएगा।
मौसम विभाग के आकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान होशंगाबाद में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खंडवा में 40.1 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 40 डिग्री सेल्सियस और दमोह में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us