Breaking News

No Sunday, No PicNic, No Enjoy. इंदौर में हर रविवार को कर्फ्यू लगाने की फुल तैयारी सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी और बीमारी से संबंधित मरीजों की आवाजाही, दूध सिर्फ सुबह ,दवाइयों की दुकान खुलेंगी, आवश्यक सेवाओ के कर्मचारी, अधिकारी व मीडिया कर्मी आदि ही आ जा सकते है

इंदौर शहर समेत प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंदौर प्रशासन एक बार फिर इंदौर में लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर चुका है।।

लेकिन ये लाॅकडाउन सिर्फ रविवार को ही रहेगा एवं लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दवाइयों और अस्पताल को खोलने की मंजूरी मिली है।

दूध की डिलीवरी भी केवल सुबह होगी इसके अलावा, मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित मरीजों की आवाजाही पर छूट है।

अन्य सभी तरह की आवाजाही और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहें, इस दौरान यदि कोई बहाना बनाकर बाहर निकला तो उसे पकड़कर अस्थाई जेल वैष्णव कालेज में भेज दिया जाएगा

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि यह देखने में आया है कि रविवार को बहुत ज्यादा कानून का उल्लंघन हो रहा है। इस कारण जनता के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।

माननीय गृहमंत्री के साथ बैठक में यह तय किया गया था कि मध्य प्रदेश में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

इसी कड़ी में हम इंदौर में भी रविवार को कर्फ्यू लगाने जा रहे हैं। अति आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर कोई भी व्यक्ति यदि घर से बाहर निकला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान दवाई, अस्पताल खुले रहेंगे। दूध वितरण तो सुबह होगा, लेकिन शाम को इस पर पाबंदी रहेगी।

इसके अलावा फल, सब्जी, ट्रांसपोर्ट, औद्योगिक गतिविधियां भी बंद रहेंगी।

यदि कोई दवाई या अन्य किसी प्रकार से बहाना बनाकर निकला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

अभी भी हमने अस्थाई जेल बना रखे हैं, उन्हें वहीं रखा जाएगा। इसे लेकर एक या दो दिन में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 

About adminraj

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us