Breaking News

इंदौर – वंदे भारत मिशन के तहत लंदन से मुंबई होते हुए आज सुबह 7 बजे पहुंची विशेष फ्लाइट, विमान में 93 यात्री इंदौर पहुंचे, एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की जांच की गई

कोरोना के संकट के कारण लंदन में फंसे इंदौर एवम मध्य प्रदेश के 93 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान रविवार सुबह मुंबई होते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचा।

सोमवार से इंदौर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का संचालन भी शुरू होगा।

विदेश में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत विशेष उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत एक विशेष उड़ान रविवार सुबह लंदन से मुंबई होते हुए इंदौर पहुंची। इसमें इंदौर सहित मध्यप्रदेश व आसपास के क्षेत्रों के 93 यात्री आए

इंदौर आये यात्रियों को 14 दिन क्वारंटाइन सेंटर और 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
जो यात्री इंदौर के हैं, उन्हें इंदौर के दो होटलों अमर विलास और रेजेंटा में क्वारंटाइन कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था की है।

About adminraj

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us