Breaking News

इंदौर से वादियों में लौटेंगे कश्मीरी छात्र ।

इंदौर की मालव माटी ने देश के विभिन्न अंचलों के पुष्पों को अपने आँचल में पल्लवित किया है।

विविधता के पर्याय हमारे देश में हर राज्य के नागरिक हर राज्य में मिलते हैं। ऐसे ही इंदौर में कश्मीर से आए अध्ययन रत युवाओं को भी लाक डाउन की कठिन परिस्थितियों में वादियों में लौटने का अवसर मध्य प्रदेश शासन ने उपलब्ध कराया है।

कलेक्टर मनीष सिंह की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा आरंभ कराई गई ई पास की सुविधा का लाभ उठाकर इन कश्मीरियों ने वादियों में लौटने का आवेदन दिया था।

इनमें से सभी 69 कश्मीरी छात्रों को इंदौर से उनके घर जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

आज दिनाक 9 मई 2020 दोपहर बाद लगभग 2 बजे खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी डेरे से उन्हें शुभकामनाओं के साथ घर विदा किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से मंत्री श्री तुलसी सिलावट इस अवसर पर स्वयं मौजूद रहेंगे

About adminraj

Check Also

क्या होगा नव निहालों का पैसे देकर खरीद रहे हैं जहर, इंदौर के शिशुकुंज स्कूल के केंटीन में मिलेएक्सपायरी डेट के नमकीन और मसाले

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर पहुंचीखाद्य सुरक्षा की टीम ने की जांच,लिए कई सैंपल …

Contact Us