Breaking News

वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को विशेष सुविधा।

शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों  के यात्रियों के लिए उनका सफर और मजेदार होने वाला है, दरअसल जल्द ही अपने सफर के दौरान यात्री संगीत का आनंद उठा सकेंगे। इंडियन रेलवे ने यात्रा के दौरान यात्रियों के मनोरंजन के लिए नई व्यवस्था शुरू कर रहा है। उत्तर रेलवे (Northern Railway) यात्रियों के एड्रेस सिस्टम से जरिए से ट्रेनों में म्यूजिक और रेडियो जॉकी एंटरटेनमेंट पेश करेगा। इस पहल का उदेश्य वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी में यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। भारतीय रेलवे ने कहा कि सफर से साथ संगीत बेहद अच्छा कॉम्बिनेशन है। इससे यात्रियों का मूड अच्छा होगा। ऑफिशियल विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल की शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में रेडियो सर्विस के लिए एक अनुबंध प्रदान किया है।

अब लक्ष्य तीन साल में 400 नई ट्रेनें का

ट्रेनों में अरामदायक सफर और उसकी कनेक्टीवीटी को लेकर केंद्र सरकार सजग है। दऱअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के पेश किए बजट में तीन साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। 58 नई वंदे भारत ट्रेनों की मैन्युफैक्चरिंग के लिए नौ कंपनियों ने बोली लगाई है। फिलहाल मेधा इंजीनियरिंग द्वारा रेलवे की 3 उत्पादन इकाइयों में 44 ट्रेनों का निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही भारतीय रेलवे का स्वरुप बदला बदला नजर आएगा।

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us