Breaking News

सवाधान ओमिक्रान के खतरे पर स्वास्थ्य मंत्रालय का नया निर्देश,

अब सर्दी-खांसी-बुखार जैसे लक्षणों में भी करवाएं कोरोना टेस्ट ।

देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रान के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने नये निर्देश जारी किये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोविड टेस्टिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच संक्रमण फैलने से पहले ही उसकी पहचान की जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को जारी अपने नए दिशा निर्देशों में कहा है कि जिन लोगों को भी बुखार, सिरदर्द या गले में खराश की शिकायत हो, उनका कोरोना टेस्ट किया जाए। ऐसी शिकायत सभी लोगों को कोरोना संदिग्ध के तौर पर देखा जाए और उसी अनुसार उनके आइलोसेशन और इलाज की व्यवस्था की जाए।

TEST

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के लक्षण बहुत ज्यादा नहीं होते और कई मामलों में हल्के-फुल्के या सामान्य फ्लू के लक्षणों से मिलते-जुलते होते हैं। ऐसे में मरीजों को पता नहीं चलता कि वो कोरोना संक्रमित हैं और इस वजह से वो अनजाने में ही अन्य लोगों में भी संक्रमण फैलाते रहते हैं। इस पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को इस तरह के लक्षणों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

सर्दी-खासी-बुखार में अब जांच जरुरी

 स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बदन में दर्द, सूंघने की शक्ति खत्म होना या स्वाद नहीं आने जैसे किसी भी लक्षण को गंंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए फौरन टेस्ट करवाना चाहिए, ताकि उनकी वजह से और लोगों में ओमिक्रॉन का संक्रमण ना हो पाए। वैसे भी ओमिक्रॉन पिछले डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले 70 गुना ज्यादा संक्रामक है। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है नहीं तो एक बार फिर देश कोरोना की तेजी से गिरफ्त में आ सकता है।

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us