Breaking News

लॉक डाउन में 10 हज़ार घरों में सप्लाई हुई सब्जी, कुछ जगह पहुंची खराब सब्जियां !

कोरोना महामारी के चलते मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर रेड ज़ोन में तब्दील हो चुका है। जिसके चलते यहां पिछले कई दिनों से सख्त लॉक डॉउन का दौर जारी है। इसी लॉक डॉउन के बीच लंबे समय से इंदौर के लाखों लोग सब्जी से महरूम थे। हाल ही में प्रशासन ने निर्णय लेकर घर-घर सब्जी पहुंचाने का लक्ष्य लिया। जिसके तहत आज इंदौर के 10 हज़ार परिवारों तक सब्जी की पहली खेप पहुंची। ₹150 प्रति पैकेट के लिहाज से घर-घर सब्जियों का वितरण किया गया। हालांकि कुछ जगह खराब सब्जी मिलने से कई लोगों ने सब्जी की खरीद और वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े किए। वही इस मामले में अब तक प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि वितरण व्यवस्था का पहला दिन होने के चलते कुछ कमिया होने की संभावना जताई जा रही थी। जोकि लोगों द्वारा सामने भी लाई गई।

About mp01admin

Check Also

क्या होगा नव निहालों का पैसे देकर खरीद रहे हैं जहर, इंदौर के शिशुकुंज स्कूल के केंटीन में मिलेएक्सपायरी डेट के नमकीन और मसाले

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर पहुंचीखाद्य सुरक्षा की टीम ने की जांच,लिए कई सैंपल …

Contact Us