Breaking News

मध्यप्रदेश में सुबह 11 से 5 खुलेगा बाजार, कहा कहा और क्या क्या, पढ़िए कुछ ओर महत्वपूर्ण फैसले । इंदौर भोपाल में भी राहत देना जरूरी है

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार बाजार को अनलॉक करने और जनजीवन को सामान्य करने का प्लान बना रही है।

एक-एक कर डिसीजन लिए जा रहे हैं ताकि कोई गलती ना हो। कल की बैठक में तय किया गया कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार खोला जाएगा। इसके अलावा भी कुछ महत्वपूर्ण बातें और फैसले हुए हैं।

भोपाल और इंदौर में मंत्रियों के समूह ने प्रतिबंध लगाए रखने की सिफारिश की

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की चेयरमैन शिप वाले मिनिस्टर्स ग्रुप ने सरकार को अपने सुझाव भेज दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर जैसे शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के लिए अलग से मंत्री समूह का गठन किया है।

डॉ मिश्रा की अध्यक्षता वाले समूह ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिन जिलों में संक्रमण दर 5% से कम है, वहां कर्फ्यू में ढ़ील देकर लोगों को राहत दी जा सकती है,

लेकिन भोपाल और इंदौर में यह दर फिलहाल 5% से ज्यादा है। ऐसे में ज्यादा छूट नहीं देने की सिफारिश की गई है।

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेंस ने बैठक में कहा कि इंदौर भोपाल में भी थोड़ी राहत देना चाहिए।

इस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्री समूह की सिफारिशें पर एक शासन स्तर पर गाइड लाइन तैयार की जाए। जिसके आधार पर जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 31 मई तक बैठक कर निर्णय ले लें, ताकि 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो सके।

31 मई को सभी जिले फाइनल डिसीजन लेंगे

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे 31 मई को अपने कोविड प्रभार वाले जिलों में रहेंगे। इस दौरान मंत्री क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को सभी कलेक्टरों व संभागीय आयुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

मध्यप्रदेश में होटल व रेस्टोरेंट बंद रहेंगे

मंत्रालय सूत्रों ने कहा कि होटल व रेस्टोरेंट फिलहाल बंद रखने की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा अन्य ऐसे स्थान जहां भीड़ ज्यादा होती है, उन्हें भी नहीं खोला जाएगा।

शादी कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या कितनी होगी, यह मंत्री समूह की सिफारिश में नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पक्षाे के 20-20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

15 जून तक लागू रहेगी गाइड लाइन

सरकार अनलॉक की गाइडलाइन शनिवार देर शाम तक जिलों को भेज देगी। यह गाइड लाइन 1 जून से 15 जून तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 जून के बाद फिर से समीक्षा कर नई गाइड लाइन जारी की जाएगी।

About adminraj

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us