Breaking News

घर बैठे खुद ही कर सकेंगे कोरोना की जांच, मात्र 250 रुपए की किट से 15 मिनट में इस तरह मिलेंगे रिजल्ट

संसाधनों की कमी की वजह से कोविड-19 टेस्ट कम हो रहे हैं. इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पुणे की एक कंपनी ने कोविसेल्फ होमकिट बनाया है जिसकी मदद से कोविड-19 की एंटीजन टेस्ट को घर पर ही किया जा सकता है. इसके लिए MyLab Discovery App भी डाउनलोड करना होगा. जो जल्दी उलब्ध होगा

कोरोना के लिए, एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की जाती है. एंटीजन की रिपोर्ट जहां तुरंत मिल जाती है, वहीं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 24 घंटे में आती है.

लेकिन अब कोरोना टेस्टिंग के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी मिल गई है. इससे जांच में तो तेजी आएगी ही, साथ ही लोग घर बैठे ही कोरोना की जांच कर सकते हैं. 

कोराना की जांच अब घर पर भी की जा सकेगी। आईसीएमआर ने एक किट Civil Self को मंजूरी दी है। इस किट के जरिये घर में ही नाक से कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकते हैं

ICMR ने कोरोना टेस्ट किट को लेकर नई एडवाइजरी भी दी है। इसके मुताबिक, अब आप घर पर ही 250 रुपए की कीमत वाले किट को खरीदकर 15 मिनट के भीतर कोविड रिजल्ट पा सकते हैं। इस किट में 5 से 7 मिनट में पॉजिटिव रिजल्ट का पता चल जाएगा और निगेटिव में यह 15 मिनट का समय लेगा।

आईसीएमआर ने कहा कि होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है।

यह उनके लिए भी है जो लोग लैब में कन्फर्म केस के सीधे संपर्क में आए हों। होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप के जरिये पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी।

जो लोग होम टेस्टिंग करेंगे उन्हें टेस्ट स्ट्रिप पिक्चर खींचनी होगी और उसी फोन से फोटो लेनी होगी जिस पर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा।

मोबाइल फोन का डेटा सीधे आईसीएमआर के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा। लेकिन, मरीज की गोपनीयता बरकरार रहेगी।

इस टेस्ट के जरिये जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी, उन्हें पॉजिटिव माना जाएगा। किसी दूसरे टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जो लोग पॉजिटिव होंगे उन्हें होम आइसोलेशन को लेकर आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन को मानना होगा।

लक्षण वाले जिन मरीजों का रिजल्ट निगेटिव आएगा उनको आरटीपीसीआर करवाना होगा।

होम आइसोलेशन टेस्टिंग किट के लिए माई लैब डिस्कवरी सल्यूशन लिमिटेड को ऑथराइज किया गया है। यह पुणे की कंपनी है। इस किट का नाम )
Covi Self है।

About adminraj

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us