Breaking News

सप्ताह में कितने दिन खुल सकेंगे किराना दुकान ? वकील और उनके मुंशियों को आवाजाही के लिए क्या होगा जरूरी ।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए अब किराना दुकान खुलने का समय सप्ताह में 2 दिन तय किया है। इसके तहत किराना दुकान सोमवार और गुरुवार को सुबह 6:00 से शाम 5:00 बजे तक ही खुल सकेंगे। शेष दिन दुकानें बंद रहेंगी । वही चोइथराम मंडी शनिवार और रविवार पूणतः बंद रहेंगी ।

उधर उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के परिपालन में जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने वकीलों की आवाजाही और उनके मुंशियों की आवाजाही के लिए पास को अनिवार्य किया है ।दरअसल वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील गुप्ता द्वारा लगाई गई रिट पिटिशन पर हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में collector ने वकीलों को पास जारी करने के निर्देश दिए है। जिसके लिए एडीएम पवन जैन को नियुक्त किया गया है।

About mp01admin

Check Also

क्या होगा नव निहालों का पैसे देकर खरीद रहे हैं जहर, इंदौर के शिशुकुंज स्कूल के केंटीन में मिलेएक्सपायरी डेट के नमकीन और मसाले

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर पहुंचीखाद्य सुरक्षा की टीम ने की जांच,लिए कई सैंपल …

Contact Us