Breaking News

RTGS सर्विस शनिवार 17 अप्रैल की मध्य रात्रि से 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं होगी. RBI ने किया अलर्ट- 14 घंटे तक देश भर ट्रांसफर नहीं होंगे पैसे

यदि आप भी बैंक की रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानि RTGS सेवाओं का उपयोग करते हैं तो रिजर्व बैंक का ताजा अलर्ट आप ही के लिए है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज ​ट्वीट कर सूचित किया है कि 2 लाख रुपये से अधिक राशि भेजने के लिए उपयोग होने वाली RTGS सर्विस शनिवार 17 अप्रैल की मध्य रात्रि से 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं होगी.

ग्राहक 18 अप्रैल की दोपहर 2 बजे के बाद ही इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं. केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरटीजीएस सिस्‍टम के डिजास्टर रिकवरी समय को और बेहतर बनाने के लिए इसका टेक्‍नीकल अपग्रेडेशन किया जा रहा है, इसलिए यह सर्विस 14 घंटे के अनुपलब्‍ध रहेगी.

केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए कहा है कि 2 लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए उपयोग होने वाले लोकप्रिय नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर पहले की तरह काम करता रहेगा।

रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि 17 अप्रैल 2021 को कारोबार की समाप्ति के बाद, आरटीजीएस प्रणाली की क्षमता को बेहतर बनाने तथा डिजास्टर रिकवरी (आपदा सुधार) समय को और बेहतर बनाने के लिए आरटीजीएस को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा.

बयान के अनुसार अत: आरटीजीएस सेवा 17 अप्रैल 2021, को 00:00 बजे (शनिवार रात) से अगले दिन 18 अप्रैल 14.00 बजे (रविवार तक) तक उपलब्ध नहीं होगी.

About adminraj

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us