Breaking News

आखिर इंदौर निगम ने मोटर बॉडी बनाने वालों के सिलेंडर क्यों जप्त किये ?

नगर निगम ने प्रारंभ किया अभियान ,मोटर बॉडी बनाने वालों के यहां से ऑक्सीजन सिलेंडर समझाइश देकर जब्त किए। 5 झोनल अधिकारियों को निगम आयुक्त ने दी जवाबदारी।

नगर निगम सूत्रों ने बताया कि विभिन्न स्थानों से समझाइश देकर उक्त ऑक्सीजन सिलेंडर हॉस्पिटलों के उपयोग के लिए तात्कालिक रूप से लिए गए हैं। यदि सिलेंडर मालिक किराया लेना चाहेंगे तो भी नगर निगम अदा करेगा और वर्तमान स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उक्त सिलेंडर मालिकों को वापस कर दिए जाएंगे।

दरअसल इंदौर के हॉस्पिटलों मेंऑक्सीजन की कमी को देखते हुए नगर निगम ने हॉस्पिटल के अलावा अन्य कार्यो में ऑक्सीजन का उपयोग किए जाने वाले सिलेंडरों को जप्त करने का अभियान प्रारंभ किया है। नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने इस काम के लिए 5 जोनल अधिकारियों को जवाबदारी सौंपी है।

आज सुबह से इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में भमोरी, देवास नाका, स्कीम नंबर 140 भवर कुआं क्षेत्र और अन्य स्थानों पर मोटर बॉडी बनाने वालों के यहां से बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर जप्त किए गए हैं। बताया जाता है कि शहर में वेल्डिंग के काम में भी ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग बड़ी संख्या में किया जाता है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए वर्तमान में ऑक्सीजन का अन्य किसी भी काम में उपयोग पर रोक लगाई गई है।

About mp01admin

Check Also

CBDT extends due date for filing income tax audit report for FY 2024-25 to October 31, 2025 from September 30, 2025

The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing …

Contact Us